‘ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के कई सांसद भी मौजूद रहे। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों तथा एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।

नीति आयोग कार्यालय के पास राहुल गांधी का धरना
चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी समेत कई सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर विरोध जताया।

बैरिकेड पर चढ़े सपा सांसद, पुलिस से हुई नोकझोंक
विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश करते नजर आए। कुछ सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस और प्रदर्शनकारी सांसदों के बीच रास्ते को लेकर स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

इंडिया ब्लॉक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा
मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे सवाल उठाए। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में भी कथित गड़बड़ियों के दावे किए।

एसआईआर रद्द करने की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटना चाहिए और एसआईआर को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी वोटों को दोबारा शामिल किया जाए और इस कथित साजिश के पीछे किन ताकतों का हाथ है, इसका पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जा सके। नई दिल्ली में संसद मार्ग पर इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बैरिकेड पर बैठ गईं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

शेयर करेदो किमी तक दिखा धुआं, फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी