‘तुम्हारी और पिता की हत्या का इंतजाम हो चुका है, बचा…’, पूर्व सांसद बृजभूषण और उनके विधायक बेटे को धमकी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गोंडा 17 जून 2026। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। बातचीत के दौरान कॉलर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह विधायक और उनके पिता की हत्या का इंतजाम कर चुका है; अगर बच सकते हैं, तो बच लें।

धमकी मिलने के बाद विधायक ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई है। तहरीर में कहा गया है कि विधायक और उनका परिवार पहले भी आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहा है, ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को दी गई यह धमकी सुरक्षा का गंभीर विषय है। मामले में राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को राजस्थान भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

माथे पर तिलक व गले में रुद्राक्ष की माला पहन भस्म आरती में जा रहा था सरफराज, बजरंग दल ने पकड़कर पीटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 17 जून 2026। बाबा श्री महाकाल के दरबार में भेष बदलकर प्रवेश करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह महाकाल मंदिर की चलित भस्म आरती में एक युवक कथित रूप से पंडित का वेश धारण कर प्रवेश करने की फिराक में था। […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए