नक्सलियों ने बारूद बिछाकर हमला किया: झारखंड में IED धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल; इलाके में अलर्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 17 अप्रैल 2026। झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य चार जवान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं।

गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

इलाके में सघन अभियान चलाया जारी
अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत, अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प