केंद्र ने केजरीवाल सरकार को भेजा नोटिस, ‘पराली का जलना बंद फिर भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 04 दिसम्बर 2020। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी रहती है। पड़ोस के राज्यों के खेतों में पराली जलाना, दिल्ली की सड़कों पर अत्यधिक वाहनों का चलना, औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रहे नियमों के उल्लंघन से स्थिति खासकर ठंड के शुरुआती दिनों में स्थिति बिगड़ जाती है। आज केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को नोटिस भेजकर प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी उपाय करने के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘पराली का जलना बंद हो गया है फिर भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब है। कहीं-कहीं तो हवा की गुणवत्ता की सूचकांक 300 और 400 के ऊपर है।’ जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 50 टीमें रोजाना दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न जगहों पर जाती है और वहां जो शिकायतें मिलती हैं, उन्हें संबंधित एजेंसी तक पहुंचाती है।

जावड़ेकर ने कहा कि उन शिकायतों पर कुछ काम तो होते हैं, लेकिन अधिकांश पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। यह स्थिति की गंभीरता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। 

उन्होंने कहा कि नोटिस में कचरा जलाना, कचरे का निष्पादन, भवन निर्माण के नियमों के उल्लंघन, औद्योगिक इलाके में उड़ धूल को लेकर चिंता जाहिर की गई है। साथ ही प्रदूषण के जो भी कारण है उसपर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और सभी एजेंसी को हरकत में आना चाहिए। जब पराली जलना बंद हो गया है तो प्रदूषण के अन्य कारणों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में टायर जलाने को लेकर भी चिंता प्रकट की।

Leave a Reply

Next Post

किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, मंडियां बंद नहीं होंगी, दूसरे राज्यों से कोई घुसा तो भेजूंगा जेल : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 04 दिसम्बर 2020।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, लेकिन बाहर वाला फसल लाकर मध्य प्रदेश में बेचने का प्रयास करेगा तो उसे जेल भिजवाया जाएगा। ट्रक भी जब्त करूंगा। उन्होंने चेतावनी […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे