भाजपा पर सांसद-विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप, सीएम सोरेन बोले- झारखंड से जल्द बाहर हो जाएगी भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 06 सितंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी। गुमला और लोहरदगा में आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर लोग भाजपा को नकार भी देते हैं तो वह विधायकों और सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं। साथ ही सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें जेल में डाल देते हैं। इस दौरान सीएम ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सोरेन ने कहा कि जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही हमारी विपक्षी पार्टी भाजपा भी सत्ता के बिना महसूस करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले दो साल से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़ी है। लेकिन हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब झारखंड में भाजपा के स्थानीय नेता विफल हो गए, तो अब छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को यहां भेजा जा रहा है। जो यहां विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैला रहे है। सोरेन ने भाजपा पर योजनाओं को लागू करने और उनके क्रियान्वयन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। हम झारखंड से भाजपा को हमेशा के लिए बाहर कर देंगे। 

खराब वैक्सीन देने का लगाया था आरोप
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कोविड-19 के दौरान दिए गए ‘खराब’ टीकों के कारण लोगों की अब भी मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि एक विशेष टीके की भारत में अभी भी आपूर्ति की जा रही है, जो दुनियाभर में प्रतिबंधित है और इसे लोगों को दिया जा रहा है। राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान के दौरान 12 लोगों की मौत के बाद सोरेन यह टिप्पणी की थी। सरकार ने भर्ती पर तीन दिन के लिए रोक लगा दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि भर्ती अभियान के दौरान दुर्भाग्य से कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। ये मौतें केवल दौड़ने के कारण नहीं हो रही हैं, बल्कि लोग चलने के दौरान भी मर रहे हैं। यह सभी को पता है कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा सरकार की ओर दिए गए टीके खराब थे और इसका वैश्विक स्तर पर प्रभाव पड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

'बॉर्डर 2' में पंजाब के मशहूर एक्टर की एंट्री, बोले- पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 06 सितंबर 2024। सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ को कौन नहीं जानता! भारतीय सेना की शौर्यगाथा पर आधारित यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट्स में से एक रही है। ‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद जब सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड