सीआरपीएफ डीजी पहुंचे बस्तर, नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों के अफसर भी बैठक में शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 06 सितंबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने की बात के चलते लालबाग स्थित कोओडिनेशन सेंटर में शनिवार की सुबह सीआरपीएफ डीजी समेत देशभर के नक्सल प्रभावित राज्यों के सीआरपीएफ अधिकारी बस्तर पहुंचे, जहां नक्सल समस्या को लेकर बैठक आयोजित की। इस महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस बैठक के माध्यम से नक्सल पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की बात कही जा रही है। बता दें कि जगदलपुर में शनिवार की सुबह बड़ी बैठक शुरू की गई। इस बैठक में सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की जा रही है।

इस बैठक में डीजीपी छत्तीसगढ़ एडी गौतम, एडीजी इंटेलीजेंस विवेकानंद सिन्हा सहित सारे वरिष्ठ पुलिस अफसरों की मौजूदगी देखी गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए देशभर के नक्सल प्रभावित राज्यों के सीआरपीएफ अधिकारी शामिल हुए हैं।

जगदलपुर के लालबाग स्थित पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में बैठक हो रही है। बैठक के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। नक्सल मामले के साथ ही ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में सीआरपीएफ जवानों के अलावा अन्य बटालियन के जवानों के द्वारा आत्महत्या करने की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जिसे रोकने या फिर जवानों से चर्चा करने बड़े आला अधिकारियों की टीम जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2025। सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान