भूपेश बघेल संभालेंगे राहुल गांधी के चुनाव की कमान; रायबरेली लोकसभा सीट के लिए बने सीनियर ऑब्जर्वर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 मई 2024। तीसरे चरण में कल मंगलवार के छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव कराये जाएंगे। इस बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने बघेल को रायबरेली लोकसभा सीट का एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अब भूपेश बघेल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी तैयारियों की कमान संभालेंगे। इसी के साथ ही कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी का आईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। रायबरेली लोकसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर पूर्व सीएम बघेल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिका कि इस बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार।

बता दें कि राहुल गांधी इस बार केरल के वायनाड लोकसभा सीट के साथ ही यूपी के रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की अहम सीट मानी जाती है। पिछली बार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से ही चुनावी शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Next Post

लोकप्रिय गीत 'विग्दियां हीरन' के लिए विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोरती उर्वशी रौतेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 07 मई 2024। उर्वशी रौतेला वर्तमान में यो यो हनी सिंह पर फिल्माए गए अपने नवीनतम गीत ‘विग्दियां हीरन’ के लिए विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोर रही हैं।  पिछले दिनों ‘लव डोज़’ की शानदार सफलता के बाद यह दूसरी बार था जब उर्वशी […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च