छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जो चिटफंड निवेशकों का पैसा वापस दिला रहा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटायी गयी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 6 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटायी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है । हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है । ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है । उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली । हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाये । देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है । कार्यक्रम में दुर्ग एसपी अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है । 

वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग के उपरवारा निवासी घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री से बात करते हुये कहा कि उन्होंने 2 एकड़ जमीन बेचकर चिटफंड में पैसा लगा दिया था । रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा । लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से आज मुझे 9 लाख रूपये वापस मिल रहा है । इससे मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है। खुर्सीपार की तीजनबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज मेरा 3 लाख रूपये वापस मिल रहा है । अब मैं अपने बच्चों की शादी आसानी से कर पाउंगी । मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिलेगा ।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार, विधायक अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव सहित हितग्राही उपस्थित रहे । 

Leave a Reply

Next Post

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अरपा आरोग्यम योग महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही, 6 फरवरी 2023। जिला प्रशासन द्वारा जीपीएम जिले के गठन की तीसरी वर्षगाठ पर 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का मुख्य अयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के उपलक्ष्य में एक फरवरी से विभिन्न गतिविधियों का अयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क