सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का वादा किया था नियम शर्ते नहीं लगाई गई थी सत्ता मिलते महिलाओं से भेदभाव क्यों?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना से 38000 से अधिक महिलाओं को बाहर करना भाजपा सरकार की महिलाओं के प्रति दुर्भावना है। हर माह महतारी वंदन से जुड़ी महिलाओं की छंटनी की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान  सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना से 1000 रु प्रति महीना देने का वादा किया गया था कोई नियम शर्ते नहीं बताई गई थी। सत्ता मिलने के बाद आखिर महिलाओं में भेदभाव क्यों किया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदत है चुनाव को देखते हुए बड़े-बड़े वादा करना और सत्ता मिलते ही वादा खिलाफी करना है। भाजपा को बताना चाहिए महिला  के पति अगर सरकारी नौकरी में है?व्यापारी है?इनकम टैक्स भरते हैं? तो इनमें महिलाओं का क्या दोष है? भाजपा ने तो नहीं कहा था कि इन वर्गों के महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वृद्धा पेंशन परित्यक्ता पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ भी धोखा किया है इनको 1500 रु महीना देना था लेकिन इन्हें सिर्फ हजार रु दिया जा रहा? आखिर भाजपा ने प्रदेश के महिलाओं को धोखा देकर उनका वोट तो प्राप्त कर लिया अब जब उनको किस्त की राशि देने के बारी आ रही है।तो नियम शर्ते लागू कर दिया है जिन महिलाओं को एक साल से मिल रहा था उनके नाम को काटे जा रहे हैं यह तो प्रदेश के महिलाओं के साथ सरासर धोखा है भाजपा को नगरी निकाय चुनाव में महिलाये  धोखा बाजी का जवाब देगी।

Leave a Reply

Next Post

महिला, युवा,गरीब और अल्पसंख्यक 2025 में भी तय करेंगे दिल्ली का भाग्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 जनवरी 2025। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनकी सबसे सुरक्षित सीट पर चुनौती दे दी है। हालांकि समीकरण के लिहाज से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के सामने भी चुनौतियों का पहाड़ है। क्योंकि केजरीवाल 2013, 2015, 2020 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण