नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, मुखबिरी का आरोप; कैंप खोले जाने का कर रहे है विरोध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 23 फरवरी 2024। सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लेड में रहने वाले दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाते हुए देर रात हत्या कर दी। साथ ही नक्सलियों ने एक पर्चा भी जारी किया है। जिसमें नक्सलियों ने पुलिस के द्वारा खोले जा रहे कैंप का विरोध किया है। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी की रात को नक्सलियों ने थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत दुल्लेड़ गांव के  रहने वाले दो आम नागरिकों की  हत्या कर दी थी। मृतकों में सोड़ी हूंगा व माड़वी नंदा ग्राम कहेर दुल्लेड़ गांव के निवासी है।

नक्सली शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की धारा को आम नागरिकों तक पहुंचना नहीं देना चाह रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में डर बनाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे है। नक्सली जनाधार को खत्म होता देख आम नागरिकों की हत्या कर क्षेत्र में दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र की 39 सीटों को लेकर INDIA अलायंस की डील फिक्स, 9 सीटों पर फंसा है पेंच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर बने विपक्षी दलों के INDIA अलायंस में धीरे-धीरे सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझता दिख रहा है. यूपी में सपा के साथ कांग्रेस की डील हो गई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में कांग्रेस ने AAP के साथ […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन