विश्व कप में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से मात देकर दर्ज की पहली जीत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 16 मार्च 2022। इंग्लैंड ने भारत को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के 15वें मुकाबले में 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है। जबकि भारतीय टीम को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया था। इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन के सामने घुटने टेक दिए। डीन के 4 विकेट की मदद से इंग्लैंड ने भारत को सिर्फ 134 रन पर ही ढेर कर दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 31.1 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। मंधाना के अलावा ऋचा घोष ने 33 और झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाए। हरमनप्रीत 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन ने 4, श्रुबसोल ने दो और एक्लेस्टोन, क्रास को 1-1 विकेट मिला।

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। मेघना और गोस्वामी ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हालांकि नताली साइवर ने तेजी से रन बनाते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाला और आउट होने से पहले 46 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। कप्तानी हीथर नाइट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से मेघना को तीन विकेट, झूलन, गायकवाड और पूजा को 1-1 विकेट मिला।  इससे इंग्लैंड की टीम का वर्ल्ड के अपने पहले मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था, जहां उसको ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से हराया था। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 7 रन से हराया। तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट से मात दी। हालांकि इन तीनों मैचों में इंग्लैंड जीत के काफी नजदीक पहुंचकर हारी थी। 

मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ किया था। टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से करारी शिकस्त देकर दमदार आगाज किया था। हालांकि दूसरे मैच में ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी की पोल खुल गई और टीम को न्यूजीलैंड ने 62 रन से शिकस्त दी। अपने आखिरी मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। लेकिन इंग्लैंड ने भारत को हराकर एक बार फिर वर्ल्ड कप में टीम के अभियान को तगड़ा झटका दिया है। 

इंग्लैंड ने दर्ज की पहली जीत

छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को दो शुरुआती झटके लगे लेकिन अनुभवी खिलाड़ियों ने टीम को संभाल लिया। कप्तान हीथर नाइट ने पहले नेट सीवर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। 46 गेंद पर 8 चौके की मदद से सीवर 45 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान ने इसके बाद भी एक छोर थामे रखा और टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने 72 गेंद पर 8 चौके की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली। 

Leave a Reply

Next Post

बच्चों का टीकाकरण शुरू: साल 2008-10 के बीच जन्मे बच्चे को ही लग रही वैक्सीन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 मार्च 2022। 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए आज से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर की गई। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को केवल हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स का टीका ही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप