अभिनेत्री एकता जैन ने नारली पूर्णिमा के उत्सव में लिया लोकगीतों का आनंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 24 अगस्त 2024। नारली पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्रों में मछुआरा समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इस दिन लोग पूरे दिन का उपवास रखते हैं, अपनी नावों को सजाते हैं, और समुद्र के देवता वरुण से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें समृद्धि प्रदान करें और किसी भी प्राकृतिक समुद्री आपदा से उनकी रक्षा करें। नारली पूर्णिमा राखी के दिन ही मनाई जाती है, और इस प्रकार महाराष्ट्र के कई परिवारों के लिए यह एक दोहरा उत्सव होता है। इस वर्ष, कोली आगरी समाज के अध्यक्ष चंदू दादा पाटिल के नेतृत्व में ऐरोली में श्रावण पूर्णिमा के दिन भव्य नारली पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवी मुंबई के नगर आयुक्त कैलाश शिंदे और अभिनेत्री एवं इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने भी शिरकत की। इस उत्सव में लोक गीतों का आनंद सभी ने लिया। समुद्र देवता की पूजा की गई और एकवीरा माता की आरती की गई।

कैलाश शिंदे, एकता जैन और चंदू दादा पाटिल का हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों को एकवीरा माता की फोटो फ्रेम भेंट की गई। नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने चंदू दादा पाटिल को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए सराहा। इसके अलावा, वहां मौजूद मछुआरों को लाइफ जैकेट भी वितरित किए गए। अभिनेत्री एकता जैन ने इस उत्सव में भाग लेकर अपनी खुशी व्यक्त की और चंदू दादा पाटिल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक गीतों का आनंद लिया और इस पर्व की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की बात कही। इस पूजा के बाद मछुआरों को समुद्र में जाने का शुभ मुहूर्त प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Next Post

निर्माता डॉ मीहिर कुलकर्णी, देव गिल स्टारर फ़िल्म "अहो विक्रमार्का" 5 भाषाओं में होगी रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 24 अगस्त 2024। निर्माता डॉ मीहिर कुलकर्णी की फ़िल्म “अहो विक्रमार्का”  सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर-पैन इंडिया फिल्म 30 अगस्त 2024 को 5 भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। इस फ़िल्म का टीज़र और मोशन पोस्टर 21  अगस्त 2024 को  जी7 मल्टीप्लेक्स बांद्रा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान