बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ,बाढ़ से बर्बाद हुई फसल हाथों में ली, किसानों की व्यथा सुनी मुआवजे का आश्वासन दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सीएम शिवराज रायसेन जिले के पांच गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 04 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के पांच गांवों में पहुंचकर बाढ़ और बारिश से बर्बाद हुई फसल का खेतों में पैदल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर किसानों से बातचीत भी की और उनके दर्द को सुना। सीएम शिवराज सबसे पहले दोपहर 12.30 बजे मेढ़की गांव पहुंचे। यहां पर फसलों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी किसानों ने पिछले साल की फसल बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत की।

सीएम का काफिला रायसेन तहसील के गांव पगनेश्वर, धनियाखेड़ी, धौबाखेड़ी और ताजपुर सूर भी पहुंचा। यहां पर शिवराज ने खेत में पहुंचकर किसानों और आम लोगों से चर्चा की। किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री गैरतगंज तहसील के बूढ़ागंज में फसलों का निरीक्षण किया और किसानों उनके दर्द को समझने की कोशिश की।

1973 के बाद आई है ऐसी बाढ़: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला, तब प्रदेश में कोरोना फैल चुका था। उसे नियंत्रित करने में वह खुद कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद अतिवृष्टि और बाढ़ ने प्रदेश में तबाही मचा दी। नर्मदा और बेतवा का ऐसा विकराल रुप 1973 के बाद देखने को मिला है, जिससे प्रदेश के काफी हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर भी बाढ़ के कारण तबाह हो गए। प्रदेश में बजट का अभाव है, फिर भी किसानों के आंखों में वे आंसू नहीं आने देंगे। वे कहीं से भी उधार लेंगे और किसानों को नुकसान का मुआवजा और बीमा दिलाकर उनकी भरपाई करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रत्येक खेत का ईमानदारों के साथ सर्वे कराया जाएगा।

गरीबों का हमेशा ध्यान रखा जाएगा: मुख्यमंत्री

सीएम शिवराज ने कहा कि बाढ़ से कई गरीब भी प्रभावित हुए है, उन्हें बर्तन और गृहस्थी का सामान बाढ़ के पानी में बह गया है। उन्हें भी जो मदद हो सकती है, वह कराई जाएगी, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके। गरीबों को 50 किलो गेहूं बांटने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के बाढ़ के नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार से न कोरोना सम्भल रहा न देश की अर्थ व्यवस्था -सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करे छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था कोरोना मामलों  पर रोज बयान देने वाले  रमन सिंह, मोदी सरकार को ज्ञान क्यो नही देते  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 सितम्बर 2020। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उससे न कोरोना सम्भल रहा और न देश की अर्थ व्यवस्था। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन