महंगाई का डबल डोज: इस साल भी महंगे होंगे सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान, 12% तक बढ़ सकती हैं कीमतें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 मई 2022। 2016 से पहले देश में कई सारी टेलीकॉम कंपनियां थीं, बावजूद उसके कंपनियों के प्लान सस्ते नहीं थे। 2016 में जियो के आने के बाद एक क्रांति हुई और अचानक से फ्री डाटा प्लान, फ्री कॉलिंग की बाढ़ आ गई। जियो की देखा-देखी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी ग्राहकों को फ्री सेवाएं दीं, लेकिन अब फ्री का मार्केट खत्म हो रहा है। हर साल टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान महंगे कर रही हैं जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान पहले जैसे महंगे हो जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी निजी कंपनियां इस साल दीवाली तक अपने प्री-पेड प्लान 10% से 12% तक महंगे कर सकती हैं यानी यदि किसी प्लान की कीमत 100 रुपये है तो उसकी कीमत 110 से 112 रुपये हो सकती है। कहा जा रहा है कि टैरिफ प्लान महंगे होने से टेलीकॉम कंपनियों को फायदा होगा और उनका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 10% तक बढ़ जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद Airtel, Jio और Vi के ARPU क्रमशः 200 रुपये, 185 रुपये और 135 रुपये हो जाएंगे।

Jio चार दिन के लिए फ्री में दे रहा इन ग्राहकों को डाटा

Jio ने असम के अपने ग्राहकों को चार दिनों के लिए फ्री डाटा और मैसेज के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा देने का एलान किया है। बता दें कि असम में बारिश के बाद आई भारी बाढ़ के बाद जियो ने यह फैसला लिया है। असम में दीमा हसाओ, कार्बी आंगलोंग ईस्ट, कार्बी आंगलोंग वेस्ट, होजई और कछार सहित कई जिलों में रहने वाले लोगों को रिलायंस जियो की ओर से एक कॉम्प्लिमेंट्री प्लान मिलेगा जिसमें चार दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

Asia Cup 2022: श्रीलंका की जगह बांग्लादेश को मिल सकती है एशिया कप की मेजबानी, भारत-पाकिस्तान पहले ही दौड़ से बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 मई 2022। एशिया कप 2022 का आयोजन इसी महीने अगस्त और सितंबर के महीने में होना है, लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी पर संशय बना हुआ है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले श्रीलंका को इसकी मेजबानी दी थी, लेकिन यहां चल […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास