अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बहतराई स्टेडियम में आयेाजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

शेयर करे

एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर होगा आयोजन  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 जून 2023। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘‘हर घर हर आंगन’’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में लोग योगा अभ्यास करेंगे। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री राकेश जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी सहित योग सेंटर संचालक मौजूद थे।  

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग को साफ सफाई, मंच, टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम को एवं अतिथि आमंत्रण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग और प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रविन्द्र सिंह ने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए। 

गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षाें से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। 

Leave a Reply

Next Post

पिछले 3 सालों में एसईसीएल द्वारा 2,500 अधिक लोगों को दिया गया रोजगार, 4000 से अधिक युवाओं की दी ट्रेनिंग

शेयर करेवित्तीय वर्ष 22-23 में पिछले दस वर्षों में सबसे ज़्यादा 772 आश्रितों को दी गयी नौकरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 जून 2023। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में संचालित भारत की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल ने पिछले तीन वर्षों में वृहद स्तर पर लोगों को रोजगार सुनिश्चित किया […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर