UP Election Phase 4th: हर बटन दबाने से निकली भाजपा की पर्ची, लखीमपुर में मतदान बाधित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 23 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत नौ जिलों में आज मतदान जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि लखीमपुर खीरी के एक बूथ पर ईवीएम के हर बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है, जिसके बाद वहां करीब दो घंटे तक मतदान पर रोक रही। लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने से कमल की पर्ची निकल रही थी। इसको लेकर मतदान दो घंटे बाधित रहा। मामला सामने आने के बाद तहसीलदार सदर और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीनें दीं। इसके बाद 8:55 पर मतदान दोबारा शुरू हो सका।

प्रदेश में चौथे चरण के दौरान बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव में मतदान हो रहा है। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Next Post

ईशान किशन ने बताया, युवराज सिंह के 6 छक्कों का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 फरवरी 2022। आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले क्रिकेटर बने हैं. ईशान को मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है. अब ईशान की श्रेणी बड़े खिलाड़ियों में होने लगी है. वैसे, हाल ही […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र