जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम: श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बैग में मिली आईईडी… सेना ने किया नष्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 09 दिसंबर 2024। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में सोमवार को एक संदिग्ध बैग मिला। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने बैग की जांच की तो उसमें आईईडी मिला। सुरक्षाबलों ने आईईडी को कब्जे में ले लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। बाद में सेना ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया। इससे पहले, उधमपुर में आपस में कहासुनी के बाद एक पुलिस जवान ने अपनी एके 47 से साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। 

कश्मीर के सोपोर से तीन पुलिस जवान रियासी के तलवाड़ा ट्रेनिंग सेंटर के लिए सरकारी वाहन से निकले। रैंबल क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर के पास वाहन में ही किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही रैंबल पुलिस थाने के प्रभारी निशाद संबूरिया टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाए।

मृत पुलिस कर्मियों की पहचान वाहन चालक कांस्टेबल मनजीत सिंह और हेड कांस्टेबल मोहम्मद शुजा मलिक के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को पुलिस के हवाले कर दिया है। एसएसपी उधमपुर अमोद नागपुरे ने बताया कि अभी तक की जांच में यही पता चला है कि वाहन में सवार दो पुलिस कर्मियों में घटना से पहले कहासुनी हुई। वाहन में सवार तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उससे भी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की है। आगे इस मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल नार्वेकर निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष; विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 दिसंबर 2024। भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले राहुल नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने अपनी ओर से किसी को उम्मीदवार […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन