कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिर कर मजदूर की मौत, बैकर में कर रहा था पेंटिंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 16 नवंबर 2022। कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में हादसों का दौर जारी है लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है की कुसमुंडा खदान में समानता कंपनी के बनाये गए बैकर में ऊंचाई पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य कर रहे ठेका मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक महावीर सिंह कंवर चुनचुनी बस्ती का रहने वाला है। 
मृतक महावीर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फिट ऊँचाई पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की आवाज आने पर आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक ने कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था फिर भी वह कैसे गिर गया यह जांच का विषय है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गयी पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है

Leave a Reply

Next Post

भाजपा-कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के हलकों में रिकॉर्ड वोटिंग से चकराए सियासी गणितज्ञ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   शिमला 16 नवंबर 2022। भाजपा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के विधानसभा क्षेत्रों में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी गणितज्ञ चकरा गए हैं। इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। चुनावी रणनीति में माहिर डॉ. राजीव बिंदल के नाहन हलके में 81.45 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की