प्रयागराज में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 14 जनवरी 2026। प्रयागराज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पुरामुफ्ती थाना इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई, जब गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ तीन बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। बच्चों की उम्र 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। बुधवार को प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में एक दुखद घटना सामने आई। एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक गांव का ही निवासी था, और उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे।

खेलते-खेलते तालाब में गिरने की आशंका

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिन बच्चों डूबने से मौत हुई है उनमें प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर हैं।

पुलिस कर रही है जांच, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। वहीं, मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है, जिसके बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Next Post

धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश...591 शामिल, 402 ने दौड़ परीक्षा की पार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 14 जनवरी 2026। जिला धमतरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान युवाओं में देश सेवा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली का 13 जनवरी 2026 को चौथा दिन रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के बालोद, बस्तर […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प