‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 28 अगस्त 2026। कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं होतीं, बल्कि कलाकारों के पुराने सपनों को हकीकत में बदलने का जरिया भी बन जाती हैं। शहनाज़ गिल के लिए ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ कुछ ऐसा ही खास अनुभव है। सालों पहले उन्होंने जब ‘सिंह वर्सेस कौर’ देखी थी, तभी उनके मन में इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनने की इच्छा जगी थी। अब 13 साल बाद उनका यह सपना सच हो गया है।

फिल्म में शहनाज़ जसनीत कौर के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में जारी ट्रेलर में उनका चुलबुला अंदाज़, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का नया रंग देखने को मिलता है। पंजाब से कोलकाता और फिर कनाडा तक पहुंचती कहानी फिल्म को बड़े स्तर पर पेश करती है। अपने किरदार को लेकर शहनाज़ कहती हैं, “काश किसी दिन मैं भी ऐसी फिल्म का हिस्सा बन पाऊं। और अब मैं सच में यहां हूं, जसनीत का किरदार निभा रही हूं।” वह आगे कहती हैं, “जसनीत का किरदार निभाना बहुत मजेदार था, क्योंकि मुझे रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और बहुत कुछ करने का मौका मिला।” ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ शहनाज़ के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस पुराने सपने की खूबसूरत मंज़िल है, जिसे उन्होंने कभी दिल में संजोया था।

Leave a Reply

Next Post

गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से

शेयर करेज्वैलरी बाजार से शेयर बाजार तक “दीपा” की छलांग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई, 28 अगस्त 2026। भारतीय ज्वैलरी बाजार में अपनी पहचान रखने वाली दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड अब पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का पहला आईपीओ 1 सितंबर 2026, मंगलवार को खुलेगा और 3 सितंबर 2026, […]

You May Like

नेपाल बाढ़: सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज....|....कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस दफ्तर पर बवाल....|....मराठी सीखने के लिए ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत....|....आईपीओ बाजार में पर्पल स्टाइल का विस्फोट, ₹680 करोड़ जुटाने उतरी कंपनी....|....गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से....|....‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री....|....बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट....|....राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत....|....कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा....|....28 साल की महिला की हत्या