चौथे टेस्ट से भी कमिंस बाहर, स्मिथ ही संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया की कमान, तीसरे टेस्ट में दिलाई थी जीत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 06 मार्च 2023। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चौथे और आखिरी टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ही चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ ने एकबार कहा था कि उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की चाह नहीं है, लेकिन अब इस 33 वर्षीय खिलाड़ी को अहमदाबाद में नौ मार्च से होने वाले चौथे टेस्ट में फिर से कमान संभालनी पड़ेगी।

पैट कमिंस सिडनी लौटे

दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट के बाद अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए स्वदेश लौटे नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी सिडनी में ही हैं और वह फिलहाल स्वदेश में अपनी अस्वस्थ मां के साथ ही रहेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इसकी पुष्टि की।

इंदौर में स्मिथ ने टीम को जीत दिलाई थी

तीसरे टेस्ट में स्मिथ ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका संभाली थी। इंदौर में मेहमान टीम ने तीसरे दिन नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इंदौर में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जून में लंदन के ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था।

टेस्ट के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी

अंतिम टेस्ट के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में कमिंस के खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल जे रिचर्डसन की जगह ली है।

स्मिथ का बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड

कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था कि कमिंस ऑस्ट्रेलिया में ही हैं, लेकिन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में हम अपने खिलाड़ी और उनके परिवार के साथ हैं।  स्मिथ 2014- 2018 तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई थी। उसके बाद नवंबर 2021 में कमिंस के कप्तान बनने के बाद वह उनके सहायक रहे हैं और इस दौरान तीन बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज बोले- जवाब नहीं मिलने तक सवाल पूछता रहूंगा, नाथ बोले- आपने अन्नदाता का अधिकार छीन पाप किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 06 मार्च 2023। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल जवाब का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं एक सवाल बार-बार कमलनाथ जी से पूछूंगा। वह जवाब नहीं दे रहे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप