बहराइच में बड़ा हादसा, ट्रक और टैंपो ट्रेवलर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत और 12 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बहराइच 29 मई 2022। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखीमपुर खीरी हाईवे पर रविवार की सुबह यह बड़ा हादसा हुआ। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घटना स्थल पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली था कि बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। पांच शव को बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित अमल : छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा  त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों से स्वामी आत्मानंद के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान