एआई से रोबोटिक्स तक, छात्रों ने दिखाया टेक्नोलॉजी का दम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 20 अगस्त 2026।टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का शानदार संगम देखने को मिला विद्या टेक फेस्ट 2026 में, जहां छात्रों ने एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग, अरडुइनो, एसटीईएम और डिजिटल इनोवेशन पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स पेश किए। एसुस इंडिया और विद्या फाउंडेशन की साझेदारी में आयोजित इस आयोजन का खास आकर्षण विद्या के पवई सेंटर में नई टिंकरिंग लैब का उद्घाटन रहा।

एसुस इंडिया के साउथ एशिया रीजनल डायरेक्टर एरिक ओउ ने लैब का उद्घाटन करते हुए कहा, “छात्रों के लिए सिर्फ कॉन्सेप्ट सीखना ही काफी नहीं है, उन्हें अपने आइडियाज को असल जिंदगी के प्रोजेक्ट्स में बदलने का अवसर भी मिलना चाहिए।”

टिंकरिंग लैब में छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, आईओटी और रोबोटिक्स को प्रयोगों और प्रोजेक्ट्स के जरिए सीख सकेंगे। टेक फेस्ट में छात्रों ने क्लासरूम लर्निंग, बूटकैंप और हैंड्स-ऑन सेशंस के दौरान तैयार किए प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए।

एसुस और विद्या फाउंडेशन की डिजिटल लिटरेसी पहल पिछले एक वर्ष में महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में 12,000 से अधिक बच्चों और 650 युवाओं तक पहुंच चुकी है। इस पहल को अब टिंकरिंग लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा से आगे बढ़ाकर प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी लर्निंग से जोड़ा जा रहा है। आयोजन के अंत में छात्रों की मेहनत को अवॉर्ड सेरेमनी के जरिए सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Next Post

फार्मा सेक्टर में बड़ा दांव! 24 अगस्त को खुलेगा सिम्बायोटेक फार्मालैब का आईपीओ

शेयर करेआईपीओ बाजार में सिम्बायोटेक की एंट्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 20 अगस्त 2026। आईपीओ बाजार में एक और बड़ा नाम दस्तक देने जा रहा है। फार्मास्युटिकल क्षेत्र की कंपनी सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड 1,757 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ 24 […]

You May Like

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की रेड....|....बीमार सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाना पत्नी की 'मानसिक क्रूरता', तलाक बरकरार....|....छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश....|....छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र बनेगा मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली....|....दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन: बीसीआई चेयरमैन के इस्तीफे की मांग....|....बी.एस.सी. (कृषि) काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को महाविद्यालय और सीट आबंटित....|....मृत डॉक्टरों और दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर अस्पताल संचालन मरीजों के भरोसे से खिलवाड़, सरकार तत्काल कार्रवाई करे....|....सरकार के कुशासन के खिलाफ जेन जी के बाद जेन अल्फ़ा सड़कों पर....|....फार्मा सेक्टर में बड़ा दांव! 24 अगस्त को खुलेगा सिम्बायोटेक फार्मालैब का आईपीओ....|....एआई से रोबोटिक्स तक, छात्रों ने दिखाया टेक्नोलॉजी का दम