फार्मा सेक्टर में बड़ा दांव! 24 अगस्त को खुलेगा सिम्बायोटेक फार्मालैब का आईपीओ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 20 अगस्त 2026। आईपीओ बाजार में एक और बड़ा नाम दस्तक देने जा रहा है। फार्मास्युटिकल क्षेत्र की कंपनी सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड 1,757 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त 2026 को खुलेगा और 27 अगस्त 2026 को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 21 अगस्त को होगी।

आईपीओ का प्राइस बैंड 938 से 988 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 15 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 15-15 शेयरों के गुणक में निवेश किया जा सकेगा। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 2 रुपये है। इस इश्यू में 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी होंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक 1,607 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

कंपनी के अनुसार, नए इश्यू से मिलने वाली शुद्ध राशि का इस्तेमाल बकाया कर्ज के पूरे या आंशिक पूर्व भुगतान/पुनर्भुगतान और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। ओएफएस में सतवानी होल्डिंग्स एलएलपी , रोजवुड इन्वेस्टमेंट्स और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-3 शामिल हैं। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। कर्मचारी आरक्षण हिस्से में पात्र कर्मचारियों को प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 90 रुपये की छूट भी मिलेगी। ऐसे में सिम्बायोटेक फार्मालैब का आईपीओ न सिर्फ फार्मा सेक्टर बल्कि पूरे प्राथमिक बाजार के निवेशकों के लिए भी खासा आकर्षण पैदा कर सकता है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार के कुशासन के खिलाफ जेन जी के बाद जेन अल्फ़ा सड़कों पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 20 अगस्त 2026। पूरे प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं सड़को की जर्जर स्थिति के खिलाफ जेन जी युवाओं के बाद अब स्कूली बच्चो जेन अल्फ़ा के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा है कि […]

You May Like

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की रेड....|....बीमार सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाना पत्नी की 'मानसिक क्रूरता', तलाक बरकरार....|....छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश....|....छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र बनेगा मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली....|....दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन: बीसीआई चेयरमैन के इस्तीफे की मांग....|....बी.एस.सी. (कृषि) काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को महाविद्यालय और सीट आबंटित....|....मृत डॉक्टरों और दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर अस्पताल संचालन मरीजों के भरोसे से खिलवाड़, सरकार तत्काल कार्रवाई करे....|....सरकार के कुशासन के खिलाफ जेन जी के बाद जेन अल्फ़ा सड़कों पर....|....फार्मा सेक्टर में बड़ा दांव! 24 अगस्त को खुलेगा सिम्बायोटेक फार्मालैब का आईपीओ....|....एआई से रोबोटिक्स तक, छात्रों ने दिखाया टेक्नोलॉजी का दम