छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ आईटीबीपी का मुठभेड़, एक जवान घायल जबकि एक शहीद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 20 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि राज्य के नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी के पास आज यानी मंगलवार (20 जुलाई) की सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया जबकि एक की मौत हो गई। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी में आईटीबीपी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आईटीबीपी के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए जबकि एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंदन कश्यप के काफिले की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया था। कश्यप का काफिला जब अमदई घाटी में डोंगर हिल्स के करीब से गुजर रहा था, तभी कुछ नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। 

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली हुए फरार

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

औंधे मुंह गिरे अडाणी के शेयर, छह में से चार कंपनियों में लगा लोअर सर्किट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जुलाई 2021। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को खबर आई थी कि डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) अडाणी समूह की कुछ कंपनियों की जांच कर रहे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण