‘आसिम मुनीर को यूएस आर्मी डे में बुलाया जाना भारत के लिए बड़ा झटका’, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जून 2025। अमेरिका द्वारा भारत-पाकिस्तान को एक साथ जोड़े जाने पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से अपनी जिद छोड़ने और सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका के आर्मी डे पर आमंत्रित किया गया है। यह खबर भारत के लिए कूटनीतिक के साथ ही रणनीतिक रूप से भी बड़ा झटका है।

जयराम रमेश ने बताया भारतीय कूटनीति को लगे तीन बड़े झटके
जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारतीय कूटनीति को अमेरिका से तीन बड़े झटके लगे हैं। यह हमारी अमेरिकी नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यह एक चेतावनी है। पहले अमेरिका के सेंट्रल कमांड प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ शानदार सहयोगी बताया। यह अमेरिका के शीर्ष सैन्य नेतृत्व की तरफ से अजीब बयान है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ‘दूसरा बड़ा झटका असिम मुनीर को 14 जून को आयोजित हो रहे यूएस आर्मी डे के लिए आमंत्रित किया जाना है। ये वही आसिम मुनीर है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले ही भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दिया था। तीसरा झटका अमेरिकी विदेश विभाग का ताजा बयान है, जिसमें उन्होंने फिर से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम राष्ट्रपति ट्रंप ने कराया।

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
मोदी सरकार कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख का अमेरिका में आर्मी डे कार्यक्रम में बुलाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भारत और पाकिस्तान को जोड़कर बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री को अब अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए और एक सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए ताकि मौजूदा हालात पर एक मजबूत रोडमैप बनाया जा सके। 

Leave a Reply

Next Post

बंगाल हिंसा में सांप्रदायिक एंगल होने का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस से की ये अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 12 जून 2025। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हिंसा के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। बुधवार को यहां पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच झड़प हुई थी। भाजपा नेता और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा में सांप्रदायिक एंगल होने का आरोप […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप