कमल पर लड़ने का निर्णय लेकर भाजपा ने माना छत्तीसगढ़ में उसके पास नेतृत्व नहीं

शेयर करे

कर्नाटका हार के बाद भाजपा को छत्तीसगढ़ में मोदी के चेहरे पर भी भरोसा नहीं

भूपेश बघेल की लोकप्रियता और उनकी योजनाओं के सामने भाजपा के सारे नेता बौने साबित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 जून 2023। भाजपा के द्वारा यह कहा जाना कि आने वाले चुनाव में कमल छाप को आगे करके चुनाव लड़ेगी कोई चेहरा सामने नहीं होगा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमल पर लड़ने का निर्णय लेकर भाजपा ने मान लिया छत्तीसगढ़ में उसके पास नेतृत्व नहीं। भाजपा इसके पहले बयान देती थी कि वह छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ेगी। कर्नाटका चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भाजपा मोदी के चेहरे को भी आगे करने से डर रही है। कर्नाटका में भाजपा ने मोदी को आगे कर चुनाव लड़ा था उसे समझ आ गया कि मोदी का चेहरा भी अब चुनाव जिताऊ नहीं रहा इसीलिये छत्तीसगढ़ में वे स्थानीय नेताओं के साथ मोदी के चेहरे से भी किनारा करने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं पर से जनता का भरोसा उठ ही गया था, अब उनके आलाकमान को भी भरोसा नहीं है। स्वयं रमन सिंह के नेतृत्व को जनता 2018 में नकार दिया था। रमन मंत्रिमंडल के सारे नेताओं पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के दाग लगे है। यही कारण है कि किसी को चेहरा बनाने का साहस नहीं दिखा पा रही। किसी भी दल का प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल का नेता उसका स्वाभाविक नेतृत्वकर्ता होता है लेकिन भाजपा को अपने अध्यक्ष और विधायक दल के नेता की काबिलियत पर भी भरोसा नहीं है वह उनके चेहरे से भी डर रही है जिस चेहरों पर पार्टी को भरोसा नहीं उसे जनता क्या स्वीकार करेगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने चार अध्यक्ष बदल लिया, नेता प्रतिपक्ष बदल लिया। 2018 में धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते भाजपा विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद विक्रम उसेंडी अध्यक्ष बनाये गये उनके नेतृत्व में चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव, निकाय चुनाव हारने के बाद नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया उनके नेतृत्व को भी जनता ने नकार दिया दो उपचुनाव मारवाही, खैरागढ़ पंचायत और नगरीय निकाय के दूसरे चरण में भाजपा बुरी तरह हार गयी अब अरूण साव को आगे लेकर आये है। साव के नेतृत्व में भाजपा और बिखर गयी है। भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव हारा अब 2023 का विधानसभा चुनाव हारने की तैयारी है।

Leave a Reply

Next Post

बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त भूपेश है तो भरोसा है: कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 जून 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज 1.05 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की 32.35 करोड़ की दूसरी किश्त जारी करने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार युवाओं के हितों में निर्णय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप