अतीक के दफ्तर से मिले खून से सने कपड़े, चाकू और चूड़ियां, ऐसा मंजर देखकर चौंक गई पुलिस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 24 अप्रैल 2023। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे और चाकू मिले हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े मिले हैं। अतीक के दफ्तर में खून से सनी चूड़ियां भी मिली हैं। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का दफ्तर है। यह दफ्तर खंडहर हो चुका है। यहां सोमवार को यूपी पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। यहां खून के धब्बे दिखाई दिए। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पहले तल पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स पुलिस को मिले हैं। आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया।

जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धब्बे खून के जैसे दिखाई दे रहे हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच रही है। आपको बता दें कि चकिया कर्बला स्थित माफिया अतीक अहमद के इस दफ्तर को दो साल पहले योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया था। कार्यालय का कुछ हिस्सा बचा है, जबकि आधा से अधिक हिस्से को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। सोमवार को कार्यालय में खून के धब्बे देखे गए। इसके साथ ही खून से सना चाकू भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। छानबीन की तो दूसरे तल पर किचन में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। हीटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त था।

प्रयागराज एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि आज ही हमें सूचना मिली की (अतीक अहमद के) चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे दिख रहे हैं। हमने जांच के लिए FSL की टीम बुलाई है। नीचे सीढ़ी के पास लाल रंग के खून नुमा धब्बे दिख रहे हैं और अंदर किचन के पास भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

50 साल के हुए मास्टर-ब्लास्टर तेंदुलकर, इन रिकॉर्ड ने बनाया उन्हे क्रिकेट का भगवान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने जमाने में बड़े-बड़े गेंदबाजों को बौना साबित किया था। अपनी बल्लेबाजी का जादू उन्होंने इस कदर बिखेरा कि लोगों ने उन्हें क्रिकेट के भगवान का दर्जा भी दे दिया। लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज ने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड