बस्तर दशहरा के लिए निकली टूरिस्ट बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 14 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ AIIMS के मेडिकल स्टाफ से भरी बस मंगलवार सुबह रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक स्टाफ की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को डिमरापाल स्थित जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतक स्टाफ और घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हादसा भानपुरी क्षेत्र में हुआ है।

पोल से टकराकर रेलिंग तोड़ते खेत में पलटी
जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित AIIMS से मेडिकल स्टाफ को लेकर मंगलवार सुबह ट्रेवेल बस जगदलपुर आ रही थी। बस में करीब 15 लोग सवार थे। जुगानी के पास NH-30 पहुंची थी कि तेज रफ्तार बस अचानक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में पलट गई। इस दौरान बस के नीचे दबने से एक मेडिकल स्टाफ की मौत हो गई। 

ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसे की आशंका
बस में सवार मेडिकल स्टाफ जगदलपुर में चित्रकोट वॉटरफाल और बस्तर दशहरा देखने के लिए आ रहे थे। इससे करीब 50 किमी पहले ही हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने के चलते हुआ है। हालांकि अभी हादसे का सही कारण सामने नहीं आ सका है। मरने वाला मेडिकल स्टाफ को AIIMS का डॉक्टर बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

जन्मदिन पार्टी में चल रहा था देह व्यापार: कॉलेज छात्राओं को रुपयों का लालच देकर होटल लाई थी महिला दलाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 27 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने जन्मदिन पार्टी के […]

You May Like

स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार