जौनपुर में तिहरा हत्याकांड, बाप और दो बेटों का मर्डर, वर्कशॉप में हथौड़े से कूच दिया सिर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जौनपुर 26 मई 2025। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। पिता और दो बेटों की देर रात वर्कशॉप में ही हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब घर का ही एक शख्स नाश्ता लेकर वहां पहुंचा। वर्कशॉप में तीन लोगों की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई और परिजनों के आने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस पर परिजन भड़क गए और चक्काजाम कर दिया। जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। रविवार की रात लालजी (50) अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप पर ही काम के चक्कर में रुक गए।

रात हो जाने के कारण दोनों बेटों के साथ लालजी दुकान में ही आराम करने लगे। परिवार वालों को लगा कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वर्कशॉप में वे लोग रुक गए होंगे। सुबह एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर लगाने के लिए वर्कशॉप पहुंचा तो देखा की कमरे में चारों तरफ खून बिखरा है। पिता सहित दोनों बेटों की लाश पड़ी हुई थी।

परिजनों में मचा कोहराम

देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

कहां गया सीसीटीवी डीवीआर

माैके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की गहनता से जांच कराई। वर्कशाॅप में हथाैड़ा भी मिला है। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर गायब था। एसपी ने आशंका जताई है कि हत्या किसी परिचित द्वारा ही किया गया है, क्योंकि डीवीआर आलमारी का ताला खोलकर निकाली गई है। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। शक के दायरे में जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

गाजियाबाद में वांटेड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने की पत्थरबाजी और फायरिंग, कांस्टेबल की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजियाबाद 26 मई 2025। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। हमले के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और गोलीबारी की गई। इस दौरान गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ