हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दर्जनों मवेशियों को उतारा मौत के घाट, घरों में दुबके रहे लोग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 24 नवंबर 2023। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों के झुंड ने एक बार फिर लगभग एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली। मवेशियों को गांव के बाहर खूंटे में बांधा गया था। घटना में मवेशी मालिकों को भारी क्षति हुई है। वन विभाग की टीम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना बीती रात कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के सिरमिना सर्किल के तहत ग्राम बगाही पारा में घटित हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रतिदिन की तरह गांव के बाहर खूंटे में मवेशियों को बांधा हुआ था। देर रात ग्रामीणों को हाथियों की चिंघाड़ के साथ मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें हाथी के हमले का आभास तो हो गया लेकिन ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।  

हाथियों से डर के चलते ग्रामीण अपने घरों में ही पूरी रात दुबके रहे। जब सुबह होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए । मौके पर मृत और घायल मवेशी इधर उधर पड़े हुए थे। हाथियों ने गाय बैल और बछड़े सहित करीब एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली थी।  जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। वन हमले ने हाथी से हमले में मवेशियों की मौत का प्रकरण तैयार करना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। हालांकि वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी के साथ खदेड़ने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

'राज्यपाल अनिश्चितकाल तक विधेयक को लंबित नहीं रख सकते', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 नवंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि राज्यपाल अनिश्चितकाल तक विधेयकों को अपने पास लंबित नहीं रख सकते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल के पास संवैधानिक ताकत होती है लेकिन वह इस ताकत का इस्तेमाल राज्य सरकार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ