नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 18 के नामांकन निरस्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 01 नवंबर 2023। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच संबंधित रिटर्निंग अफसरों के द्वारा आज की गई। प्रेक्षकों की मौजदूगी में बारी-बारी से चेकलिस्ट के अनुसार सूक्ष्मता से की गई। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ता मौजूद थे। जांच में जिले की छह विधानसभाओं को मिलाकर 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इन अभ्यर्थियों में कोटा विधानसभा क्षेत्र से अपराजिता मंडल एवं भूनेश्वर मार्को कुल 02 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से रवि प्रसाद यादव, सागर निषाद, सादिका बेगम खान और सूरज मिरी डहरिया कुल 04 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से दिलीप अग्रवाल, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, अरविन्द कुमार पांडे, संतोष साहू एवं हीराबाई यादव कुल 04 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से उमेश कुमार भार्गव, शब्द सांची पाटले एवं श्रीमती सुखमनी डहरिया कुल 03 उम्मीदवार, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से तरूण किशोर विश्वकर्मा, पूरनलाल छाबरिया, चंद्रशेखर पांडे एवं बहोरन लाल यादव कुल 04 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र अमान्य किए गए हैं।

नाम निर्देशन पत्र जिन कारणों से अमान्य किए गए हैं उनमें डमी उम्मीदवार, शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करना, अधूरे नामांकन पत्र, प्रस्तावकों के पूरे हस्ताक्षर नहीं होना और बी फॉर्म नहीं होना आदि कारण शामिल हैं। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार अभ्यर्थी 2 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Next Post

'महाराष्ट्र जल रहा है और इनकी शर्मनाक राजनीति जारी है', सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाने पर भड़के संजय राउत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 नवंबर 2023। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तेज होते मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच राज्य की स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। मराठा आरक्षण […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर