जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर आतंकवादी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जताया शोक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 मई 2024। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादी हमले में बलिदान हुए वायुसेना के जवान के लिए शोक व्यक्त किया। दरअसल, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया, जबकि अन्य चार घायल हो गए। 

खरगे ने की हमले की निंदा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से बहुत दुखी हूं। हम इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ हम देश के साथ मिलकर खड़े हैं। उन्होंने आगे लिखा, “सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर वायुसेना के योद्धा के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम आशा करते हैं कि घायल वायुसेना के योद्धा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत अपने सैनिकों के लिए एकजुट है।”

राहुल गांधी ने भी शोक जताया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में हमारे वायुसेना के काफिले पर कायरतापूर्ण हमला बहुत ही शर्मनाक है। इस हमले में बलिदान हुए जवान को श्रद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं। मैं आशा करता हूं कि हमले में घायल हुए जवान जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

इस हमले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए आईएएफ चॉपर से उधमपुर ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। हमले के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है। वहां के स्थानीय राष्ट्रीय रायफल्स इकाई ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह हमला देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच हुआ है। जम्मू कश्मीर में पांच चरण में चुनाव हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

कोहली के स्ट्राइक रेट वाले बयान पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 मई 2024। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को खूब खरी खोटी सुनाई है। गावस्कर ने कोहली के स्ट्राइक रेट वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें तथा ब्रॉडकास्टर को आड़े हाथों लिया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप