जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत जांजगीर-चांपा में करेंगे ध्वाजारोहण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर     

रायपुर 25 जनवरी 2021। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार ध्वजारोहण के लिए मंत्रीगणों के साथ-साथ संसदीय सचिवों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, उद्योग मंत्री कवासी लखमा कांकेर में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया रायगढ़ में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार नारायणपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत बालोद में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें।

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इंद्र शाह मंडावी दंतेवाड़ा में, चन्द्रदेव प्रसाद राय धमतरी में, विनोद सेवन लाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिंतामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव में, गुरूदयाल सिंह बंजारे कोरिया में, सुश्री शकुंतला साहू मुंगेली में, शिशुपाल सोरी सुकमा में और डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

     

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 25 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि हमें गर्व है कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य है जिसने भारत की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड