जनपद सदस्य ने रची थी बेबी एलीफैंट को मारने की साजिश, कहा था-हाथी विहीन कर देगा इलाका, 12 गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेबी एलीफैंट को मारकर दफनाने के मामले में वन विभाग की टीम ने नाबालिग सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य कोमल सिंह अभी फरार है। उसी ने हाथी के बच्चे को मारने की साजिश रची थी। उसने हाथियों को मारने को लेकर वनकर्मियों को धमकी भी दी थी। कहा था कि वह इलाके को हाथी विहीन कर देगा। उसका वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम उसे तलाश करने में जुटी हुई है। 

शव दफनाकर लगा दी थी धान की फसल
जानकारी के मुताबिक, पसान वन क्षेत्र के ग्राम बनिया में डेढ़ साल के हाथी को कुछ लोगों ने मार दिया। इसके बाद उसके शव को बंजर पड़ी जमीन में दफना दिया। 20 अक्तूबर को ग्रामीणों ने वहां धान की फसल देखी तो उन्हें संदेह हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची और फसल हटाकर खुदवाया तो उसमें से हाथी के बच्चे का शव निकला। इस पर टीम को संदेह हुआ कि गांव के पास जंगल में घूम रहे हाथियों के दल से बच्चा गायब है। 

गांव के लोगों ने दफनाया था शव
वन विभाग की टीम बेबी एलीफैंट को मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम बनिया के कुछ लोगों ने बेबी एलीफैंट को दफनाया था और धान की फसल लगा दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने महाबलेश्वर सिंह, लखेश्वर प्रताप सिंह, जगदीश चंद्रमणि, उदय कुमार, धनसिंह, कृपाल कुमार, सूरज कुमार, राजेंद्र राम, घूरनदास, जगत श्रीवास सहित 16 साल के एक लड़के को भी पकड़ा है। सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ्र

जनपद सदस्य की धमकी का वीडियो भी हुआ वायरल
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और जनपद सदस्य कोमल सिंह ने 18 अक्तूबर को वन विभाग को यह धमकी दी थी कि वह हाथियों को मार देगा। अगर हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे, तो वो इस इलाके को हाथी विहीन कर देगा। इस धमकी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से मुख्य आरोपी कोमल सिंह फरार है। जांच में ये बात निकलकर आई थी कि हाथी सैकड़ों एकड़ फसल और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे ग्रामीणों में गुस्सा था।

जहर देकर मारने की बात आ रही सामने
जानकारी मिल रही है कि 18 अक्तूबर की रात हाथी के बच्चे को महुआ और धान में कीटनाशक मिलाकर खिलाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने उसे वहीं दफन कर दिया था और उसके ऊपर धान की फसल बो दी थी। मामला उजागर होने के बाद बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई थी। हालांकि वन विभाग के अधिकारी अभी मौत की सही वजह नहीं बता रहे हैं, लेकिन शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जहर देने की आशंका जाहिर की गई है।

मवेशी और ग्रामीण को हाथी ने मारा
वहीं दूसरी ओर बच्चा गायब होने के बाद से हाथी भड़क गए हैं। बच्चे की तलाश में नाकाम हाथियों के दल ने गांव को घेर लिया था। सरहदी इलाके में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने जटगा वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण और मवेशी को मार दिया है। मारे गए ग्रामीण की पहचान देवमिट्टी गांव निवासी पीतांबर सिंह के रूप में हुई थी। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में हाथी लंबे समय से उत्पात मचा रहे हैं। दूसरी ओर वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में बीएसएफ का बड़ा प्लान: तस्करों को गोली मारने का फैसला, पुरस्कृत होंगे ड्रोन मार गिराने वाले जवान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 23 अक्टूबर 2022। पंजाब में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इससे निपटाने का प्लान भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बना लिया है। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन मार गिराने पर बीएसएफ जवानों को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान