असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 05 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकी हमले में मौत के बाद उनका शव अंतिम संस्कार के लिये उनके गृह ग्राम नहीं लाने के बाद भाजपा द्वारा सरकार के इस अमानवीय कृत्य को जायज ठहराया जाना भाजपा की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। एक तो सरकार अपने प्रदेश के मजदूरों को उनकी मौत के बाद यथोचित सम्मान नहीं दे पाई, ऊपर से भाजपा संगठन सरकार के इस अमानवीय और असंवेदनशील कदम की पैरोकारी कर रहे है। सरकार बताये कि मृत मजदूरों के शवों को उनके घरों तक लाने में सरकार को क्या परेशानी थी? क्या बाधा थी, जो सरकार ने उनके शवों को सम्मान देना उचित नहीं समझा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बताते है कि मृतक के परिजन शवों को अपने गृह ग्राम लाना चाहते थे, वहां की सरकार के तरफ से कहा गया वही पर क्रियाकर्म किया जाए, हम मदद नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी कोई प्रयास नहीं किया। जबकि राज्य सरकार चाहती तो केंद्र से कह कर या अपना जहाज भेजकर शव ला सकते थे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की इच्छाशक्ति नहीं थी अन्यथा मजदूरों के शवों को लाने में कोई परेशानी नहीं थी, सरकार स्पष्ट करे कि उसने शवों को राज्य में उनके घरों तक लाने का क्या विशेष प्रबंध किया था तथा किन विशेष परिस्थितियों के कारण शवों को नहीं ला पाये, जैसा की भाजपा ने दावा किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई अपनी सरकार की अमानवीय गलती छुपाने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाना बंद करे। कांग्रेस की सरकार के समय कभी भी, किसी भी शहीद का अपमान नहीं हुआ। भाजपा में साहस है तो एक भी नाम सहित उदाहरण बताये। शहीद की बात छोड़िये भूपेश सरकार ने तो सरकारी अस्पतालों में मृत मरीजों तक के शव निःशुल्क उनके घरों तक भेजने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू किया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की नजर में गरीब का कोई अहमियत नहीं है। मारे गये दोनों मजदूर थे, गरीब थे, अनुसूचित जाति के थे इसलिए सरकार ने उनके शवों को उनके गृह ग्राम तक लाना जरूरी नहीं समझा।

Leave a Reply

Next Post

बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 05 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट की छूट बंद करने एवं बिजली की दरों में की गई 5 बार की वृद्धि, लो वोल्टेज समस्या, बिजली कटौती […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'