छत्तीसगढ़ की सियासत में आदिवासी महानायकों की एंट्री:शहीद वीर नारायण, गुंडाधुर की जन्म स्थलियों से भाजपा निकालेगी पुरखौती सम्मान यात्रा, गांव-गांव जनसंपर्क भी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जून 2023। भाजपा अब जल्द ही प्रदेश में आदिवासी समुदाय काे साधने एक कार्यक्रम करने जा रही है। इसकी रणनीति रायपुर में हुई एक बैठक में तैयार की गई है। संगठन के केंद्रीय नेताओं ने चुनावी लिहाज से ऐसा ब्लू प्रिंट तैयार किया जिससे लोगों में भाजपा के प्रति भरोसा बढ़े और विधानसभा में पार्टी की सीटें भी।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की बैठक रायपुर में हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक दो सत्रों में हुई। बैठक में प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पहले सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे। उन्होंने यहां नेताओं को बताया कि हमें महा जनसंपर्क अभियान और आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा शुरू करनी है।

साव ने आगे कहा कि जनजाति मोर्चा की भूमिका इसमें अहम होगी। जनसंपर्क अभियान के जरिए गांव- गांव तक भाजपा के केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करना है। कांग्रेस की नाकामियों को गिनाएंगे। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करना है। पुरखौती सम्मान यात्रा के जरिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आदिवासी महानायको जैसे- शहीद वीर नारायण सिंह,शहीद गुंडाधुर, शहीद गेंदसिंह, जैसे महान बलिदानियो के जन्मस्थली से जिला मुख्यालयों तक की यात्रा की जाएगी, इस यात्रा के जरिए आदिवासी गौरव के प्रतीक पुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जायेगा।

9 जून को याद किए जांगे बिरसा मुंडा
दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेता व्ही. सतीश उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे में बताया। अजजा मोर्चा लाभार्थी संपर्क अभियान चलाएगा। 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनवाई।

प्रदेशभर से आए आदिवासी नेता
इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा आज मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री विधायक ननकी राम कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, अजजा मोर्चा प्रभारी महेश गागड़ा । मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम , नंदलाल मुड़ामि, सत्यनारायण सिंह जैसे नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

जो श्रीराम पूरे विश्व को मार्ग दिखाते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ की एक वनवासी माता शबरी ने मार्ग दिखाया

शेयर करे न कैकयी भगवान राम को निर्वासन देती, न वो आपको प्राप्त होते, यह घटना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य हो गई, इस भूमि में प्रभु के चरण पड़े अपने-अपने राम के प्रस्तोता एवं प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 3 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप