पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया भव्य तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 24 अगस्त 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में बहनें तीजा महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव नेट्टा डिसूजा और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक भी तीजा महोत्सव में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक गण, कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता गण तथा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। तीजा महोत्सव के साथ 23 अगस्त को श्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी होने के कारण प्रदेश भर से कांग्रेसजन और आम लोग बधाई और शुभकामना देने पहुंचे थे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा त्योहार है। इसमें सभी लोग हिस्सा लेते हैं और तीन दिन बाद तीज है, इसलिए पूरे प्रदेश से हमारी बेटियां, बहुएं, बहनें, सभी तीज मिलन कार्यक्रम में आई हैं। यह आयोजन संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ भावनात्मक भी है।

तीजा-पोरा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में हर त्योहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है। पोरा हमारे गौवंश से जुड़ा हुआ है। विष्णु देव सरकार में आज गौवंश खतरे में हैं, इस सरकार में गौ तस्करी बढ़ी है। सड़कों पर मवेशी मारे जा रहे हैं, जान-माल का नुकसान हो रहा है, और इसके लिए विष्णु देव सरकार जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Next Post

मारबत उत्सव में अमेरिकी टैरिफ का किया गया विरोध, लोगों ने निकाली ट्रंप के पुतले की परेड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नागपुर 24 अगस्त 2025। रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का देश में विरोध हो रहा है। लोग अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को नागपुर में धार्मिक […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर