पहले तो भाजपा वालों के लिये महंगाई डायन थी अब महंगाई डायन मौसी कैसे हो गई? : वंदना राजपूत

शेयर करे

ढुलाई महंगी होने से सब्जियों के दाम एवं रोजमर्रा के वस्तुओं के मूल्यों में बेताहाशा वृद्धि होना केंद्र सरकार के नाकामी का जीता जागता सबूत है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/ 25 जुलाई 2020। पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दामों के कारण  आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी होने से आम आदमी पहले से ही बहुत परेशान है, वही केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण  डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़ने से देश में अौर ज्यादा महंगाई बढ़ गई है। माल ढुलाई महंगी होने से सब्जियाँ एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं के मूल्यों में बेताहाशा वृद्धि होने से हर व्यक्ति खून के आंसू रो रहा है। बाजार में आ रही हरी सब्जियों के बढ़ते दाम, किचन का  बजट बिगाड़ रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।  वहीं बढ़ती हुई महंगाई पर जनता समझ नहीं पा रही है कि कैसे अपने परिवार का  पालन पोषण करे।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बढ़ती महंगाई घटते रोजगार आर्थिक सुस्ती कैसे दूर करेगी मोदी सरकार? देश में महंगाई बढ़ रही है और रोजगार घट रहा है महंगाई और बेरोजगारी रिकॉर्ड बना रहे है केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण कोरोना के इस दौर में हर कोई परेशान है। बढ़ती महंगाई आम आदमी की  जेब पर भारी पड़ रही है।  मोदी जी महंगाई कम करने के बड़े-बड़े दावे करते थे । अब जब केंद्र में मोदी की सरकार है तो मोदी जी इस बढ़ती हुई महंगाई पर ना कुछ बोलते है और ना ही महंगाई कम करने के लिये आवश्यक कदम उठाते है। केंद्र सरकार गरीब जनता की  समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का  काम करते हैं। सुरषा के मुख की  तरह  महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई का इस प्रकार वृद्धि होना चिंता का विषय है ।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राज्य सभा सांसद सरोज पांडे एवं अन्य भाजपा नेत्रियों को महिलाओं के हित की  यदि चिंता है तो नरेन्द्र मोदी को उसका वादा याद दिलाने चिट्ठी पत्री प्रेषित्र कर मोदी जी को बताये कि मोदी जी आपका नारा था बहुत हुआ महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार। अब जब केंद्र में है मोदी की सरकार  है तो क्यों झेल रहे है जनता महंगाई की मार? सरोज दीदी महिलाओं के हित के लिए मोदी जी से महंगाई कम करवाने के लिए बात क्यो नही करती ? यूपीए की सरकार के समय जब थोड़ा भी महंगाई बढ़ती थी तो सरोज दीदी और भाजपा को महंगाई डायन लगती थी, अब भाजपा की महंगाई डायन मौसी कैसे हो गई?

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह "चिकित्सात पुण्यतम न किञिचत" को भूल चुके है -विकास तिवारी

शेयर करेकोरोना महामारी के समय विश्व विख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक शोसल मीडिया में व्यस्त है जबकि उन्हें अस्पताल में होना चाहिये डॉ रमन सिंह और उनके दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को रोजाना चिकित्सकीय धर्म निभाते हुवे कोरोना मरीजो का ईलाज निःशुल्क करना चाहिये रोजाना दो-दो घण्टे ओपीडी और कम से कम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप