रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022: डबल हेडर मुकाबला आज रायपुर पहुंचे सचिन और युवराज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दोपहर के मैच में श्रीलंका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स एवं शाम को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स का मुकाबलर इंग्लैंड लीजेंड्स से

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 सितंबर 2022। रायपुर लीग के सभी मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज मंगलवार यानी 27 सितंबर से होंगे, जिसने पिछले साल लीग के पहले संस्करण के दूसरे चरण की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। इस साल भी यह स्थल प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी करेगा। रायपुर में पिछले साल टूर्नामेंट को सरकार और दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। रायपुर लीग के शुरुआती दिन में एक डबल हेडर मुकाबला होगा। इसमें श्रीलंका लीजेंड्स दोपहर के मैच में बांग्लादेश लीजेंड्स के साथ भिड़ेंगे जबकि शाम को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड लीजेंड्स से भिड़ेंगे।

यह टूर्नामेंट के लीग चरण का आखिरी दिन होगा। इस साल लीग बारिश से प्रभावित रही है। फैंस के पास कुछ बेहतरीन मैच देखने को मौका था लेकिन बारिश ने कई मौकों पर काम खराब किया।

श्रीलंका लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि इंग्लैंड और बांग्लादेश लीजेंड्स को जीत का स्वाद चखना बाकी है। इंग्लैंड और बांग्लादेश दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान का अंत करने की कोशिश करेंगी और इस दौरान वे टूर्नामेंट में कुछ उलटफेर भी करना चाहेंगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ को एक बार फिर, आयुष्मान भारत योजना के दो क्षेत्रों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

शेयर करेछत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 सितंबर 2022 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी छत्तीसगढ़ लगातार कीर्तिमान रच रहा है। आज दिनांक 26 सितंबर को दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन के आयोजन में छत्तीसगढ़ को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप