‘मीत’ सीरियल के एक डायलॉग ने बढ़ाई सोनिका हांडा की मुश्किलें, आदिवासी समाज बोला- माफी मांगो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 अक्टूबर 2021। टीवी ऐक्ट्रेस सोनिका हांडा ‘मीत’ सीरियल में अपने एक डायलॉग की वजह से मुश्किल में आ गई हैं। सीरियल में उन्होंने जातिसूचक शब्द बोला था। इस पर गोंड जनजाति के लोग भड़क गए हैं। आदिवासी समाज ने उनके खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ऐक्शन की मांग की है। साथ ही उनके खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन की खबरें भी हैं। 

जीटीवी के सीरियल मीत में सोनिका हांडा बबीता अहलावत का किरदार निभा रही हैं। एक एपिसोड में उन्होंने अपनी बहू को ‘गोंड गवार’ अपशब्द के रूप में कहा। इससे भड़के सर्वआदिवासी समाज की तरफ से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सोनिका हांडा और स्क्रिप्ट राइटर के खिलाफ एट्रोसिटी ऐक्ट के तहत ऐक्शन लिया जाए। समाज ने उनसे माफी की भी मांग की है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञापन में लिखा है, जी टीवी पर प्रसारित मीत धारावाहिक में बबीता अहलावत का किरदार निभा रही सोनिका हांडा ने गोंड गंवार जातिसूचक सब्द का प्रयोग अपशब्द के रूप में किया है। उनके इस कृत्य से गोंड जनजाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। इसके साथ सोनिका और स्क्रिप्ट राइटर से माफी की मांग की है।

मीत सीरियल पॉप्युलर बंगाली टीवी शो बोकुल कथा से इंस्पायर्ड है। सीरियल में एक हरियाणा की टॉमबॉय जैसी लड़की की कहानी बताई गई है जिसका नाम मीत है। वह सोसायटी के बनाए नियमों की परवाह नहीं करती और डिलिवरी एजेंट का काम चुनती है। सीरियल में आसी सिंह लीड रोल में हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भुखमरी से बचने के लिए बच्‍चों को बेच रहे अफगान परिवार, दिल दहला देने वाले हैं हालात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काबुल 27 अक्टूबर 2021। अफगानिस्‍तान के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। इसको लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र की कई रिपोर्ट अब तक आ चुकी हैं, जिनमें वहां के हालातों पर चिंता जताई गई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में भी इसको लेकर चिंता जताई गई है। […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प