पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 13 सितंबर 2026।  कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। पनगांव में शनिवार की देर रात पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार फरसी से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान गुलाब सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात गुलाब सिंह का अपनी मां से किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। दादी और चाचा के बीच बहस होते देख भतीजा दुर्गेश कुमार अचानक आगबबूला हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुर्गेश ने घर में रखी धारदार फरसी उठा ली और चाचा गुलाब सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने फरसी से चाचा के गले पर वार किया, जिससे गला कट गया और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, खून से लथपथ शव देख सन्न
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोरबी चौकी पुलिस को दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम की तैयारी
सूचना मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसके पीछे क्या कारण था, यह जांच का विषय है। फरार आरोपी दुर्गेश कुमार की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एक ही परिवार में खूनी वारदात से गांव में हड़कंप
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पनगांव में हड़कंप मचा हुआ है। एक ही परिवार में हुई इस खूनी वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए

शेयर करेदो दिन बाद मिला शव, पीएम के लिए भेजे गए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            जांजगीर चाम्पा, 13 सितंबर 2026। जांजगीर-चांपा जिले के  बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में हुए हादसे में लापता चौकसे कॉलेज के तीनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र