अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 04 अक्टूबर 2026। हाल ही में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एक एआई वीडियो का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में फिल्मी दुनिया के सितारे भी एआई के दुरुपयोग की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस पर अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से एक खास गुजारिश की है। 


यामी ने पोस्ट कर की अपील? 
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों में ली गई मेरी तस्वीरों को एआई से रूपांतरित या बेहतर न बनाएं। कृपया तस्वीरों को उनके मूल रूप में ही उपयोग करें। किसी व्यक्ति की छवि या रूप को एआई का उपयोग करके उनकी जानकारी और सहमति के बिना रूपांतरित या हेरफेर नहीं किया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए बहुत धन्यवाद।’

‘चुट्टामल्ले’ का एआई वीडियो
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो आपत्तिजनक है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जाहिर की थी और कानूनी एक्शन लेने की बात कही थी।

समर्थन में उतरे कई सितारे 
फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एआई वीडियो के सामने आने के बाद से कई सेलेब्स ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है। जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को बनाने वालों पर कनूनी कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को एनटीआर ने पोस्ट कर लिखा, ‘घिनौना, बेशर्म और बीमार मानसिकता वाला, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को ना देखें, ना शेयर करें और ना ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।’

फिल्म ‘देवरा’ के बारे में 

  • फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में थे। 
  • इस फिल्म से जान्हवी ने साउथ में डेब्यू किया था। 
  • वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन बने थे।
  • हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी।

Leave a Reply

Next Post

'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी

शेयर करेगुरुद्वारे में टेका माथा; फैंस से भी की मुलाकात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई, 04 अक्टूबर 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अब इस फिल्म की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं और वहां पटना साहिब गुरुद्वारे […]

You May Like

सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने....|....जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें बदलाव....|....एशियाड: गोल्ड जीतने वाली प्रणवी उर्स को आईजीयू देगा 10 लाख....|....अनाहत सिंह बोलीं- फाइनल की हार से उबरने में समय लगा....|....'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी....|....अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील....|....अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी