मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा: इंदौर से डोंगरगांव जा रही बस पुल से गिरी, 22 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

खरगोन 09 मई 2023। मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया कि मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसा साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हमने बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी। खरगोन के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। शुरूआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है।

ड्राइवर का पता नहीं चला: SDM

SDM ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के समीप हुआ। फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया था, तभी बस अनियंत्रित हो गई।

पीएम मोदी बोले- प्रशासन मदद में जुटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खरगोन हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया।

कमलनाथ बोले- घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया शोक जताया है। उन्होंने लिखा- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। राहत और बचाव दल को अपने अभियान में शीघ्र सफलता मिले, ऐसी प्रार्थना है।

Leave a Reply

Next Post

कोर्ट ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ हत्या, सबूत गायब करने के आरोप तय किए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2023। अपनी ‘लिव-इन’ साथी श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ यहां की एक अदालत ने मंगलवार को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय किये। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही लेट, यात्री परेशान....|....शाहरुख खान ने की बल्लेबाजी तो बेटे अबराम ने ट्रेनिंग के दौरान रिंकू सिंह को फेंकी यॉर्कर....|....सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल की आड़ से हुए फरार; एक नक्सली ढेर....|....बेमेतरा में पिकअप वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख....|....सीएम योगी का राहुल पर हमला: बोले- खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वालों का भारत के इतिहास पर बोलना हास्यास्पद....|....भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है - दीपक बैज....|....डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा....|....देवेंद्र यादव के पक्ष में राहुल गांधी की सभा आज....|....कांग्रेस का घोषणा पत्र,धोखा पत्र,तुष्टिकरण पत्र,अपराधियों को संरक्षण देने वाला :शिवरतन शर्मा....|....नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सीआईआई-आईजीबीसी नेतृत्व भारत के हरित और नेट-ज़ीरो भवन निर्माण आंदोलन को देगा बढ़ावा