रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने, अन्य पदों के लिए भी लगी मुहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2022। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नया अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को मुंबई के ताज होटल में हुई बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में इस पर मुहर लगी। बैठक में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी खुद मौजूद रहे। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष हैं।

इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता माना जा रहा था। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना भी तय माना जा रहा था। बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पहले ही कह दिया था कि वह निर्विरोध चुने जा सकते हैं और वही हुआ है। एनुअल जनरल मीटिंग खत्म होने के बाद जब सभी अधिकारी बाहर निकल रहे थे तो रोजर के हाथों में गुलदस्ता भी दिखा। 

Leave a Reply

Next Post

शराबबंदी की मांग कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जान का खतरा, कहा- 'शराब माफिया कभी भी हमला कर सकते हैं'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 18 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है। वे सोमवार देर शाम भोपाल के अयोध्या बाईपास स्थित शराब दुकान पर पहुंचीं और दुकान के सामने लगे पर्दे (नेट) हटवा दिए। इसके […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस