निर्देशक बी एस अली की “बंद ज़ुबान” का फर्स्ट लुक लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 16 मार्च 2022। बॉलीवुड में आजकल यूनिक कांसेप्ट और कहानी पर फिल्में बन रही हैं। निर्माता निर्देशक बी एस अली की हिंदी फिल्म “बंद ज़ुबान” का फर्स्ट लुक पिछले दिनों मुंबई के व्यंजन हॉल में लांच किया गया जहां फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडकशन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को लेकर बी एस अली बेहद उत्साहित हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए बी एस अली ने कहा कि इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई में जल्द शुरू होगी।  उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बंद ज़ुबान एक ऐसी लड़की की कहानी पर बेस्ड है। जो अपना बर्थडे मनाने दोस्तों के संग लंबा सफर तय करके जाती है लेकिन वहां पहुंचते ही वह लड़की गायब हो जाती है। आगे कहानी में क्या होता है इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी। फिल्म दर्शको को बांध कर रखेगी और उन्हें भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी।   

निर्देशक बी एस अली ने कहा कि थ्रिलर होने के बावजूद इस फिल्म में गीत संगीत का भी बड़ा अच्छा स्कोप है और फिल्म में कई सिचुएशनल गाने हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। निर्माता निर्देशक बी एस अली ने यहां आगे बताया कि फिल्म के लिए कुछ कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है जबकि कुछ और आर्टिस्ट का चुनाव बाकी है। इसके अलावा बीएस अली एक मराठी फिल्म शिवाजी परत आले भी बना रहे हैं। इस टाइटल का अर्थात है “शिवाज़ी वापस आ रहे हैं।” इस मराठी फिल्म से निर्देशक रामदास जी भोर भी जुड़े हुए हैं। यहां देश के कोने कोने से कई कलाकार आए जो इस फ़िल्म में नजर आएंगे सभी ने निर्देशक बीएस अली की प्रशंसा की और उनका शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Next Post

योगी के नए मंत्रिमंडल पर मंथन: दो या तीन डिप्टी सीएम, 24 से ज्यादा कैबिनेट मंत्री!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 17 मार्च 2022। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार-02 का मंत्रिमंडल भाजपा के मिशन 2024 के एजेंडे को ध्यान में रखकर गठित होगा। मंत्रिमंडल में युवाओं, महिलाओं के साथ अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान