प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रमुख अभियंता ने बिलासपुर में ली संभाग स्तरीय बैठक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 19 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा योजना को धरातल पर शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विभागीय अमले की तैयारी एवं ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने हेतु प्रमुख अभियंता को निर्देश दिया गया है। इस सिलसिले में प्रमुख अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के.के. कटारे द्वारा बिलासपुर आरआरएमएनयू भवन के सभा कक्ष में संभाग स्तरीय बैठक ली गई जिसमें परियोजना मण्डल के अधीक्षण अभियंता वरूण राजपूत तथा बिलासपुर अंतर्गत समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं सभी योजनाओं से संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख अभियंता मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीएमजनमन के बैच एक के समस्त कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु कार्ययोजना अनुसार वर्षा ऋतु की समाप्ति पश्चात् कार्यो में तेजी लाने निर्देशित किया गया। उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अगले 01 माह में विशेष संधारण पखवाड़ा चलाकर नियमित संधारण के समस्त सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश दिये गये। संधारण कार्यो में किसी भी किस्म की लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 2023-24 एवं उनसे पूर्व के समस्त नवीनीकरण कार्य अगले 15 दिवस में पूर्ण न किए जाने पर ठेकेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

प्रमुख अभियंता ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह के लक्ष्य निर्धारित कर कार्यो की समीक्षा करें एवं कार्यो की गुणवत्ता से समझौता न करते हुए सभी कार्यो निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाये। इसके पश्चात प्रमुख अभियंता ने कोटा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल पंचायत टाटीधार एवं मोहली के पास निर्माणाधीन पीएमजनमन की दो सड़कों का निरीक्षण किया जिसमें ग्राम के सरपंच संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अभियंता उपस्थित थे। अत्यंत दुर्गम वन क्षेत्र में बैगा जनजाति के ग्रामीणों के लिए अरपा नदी के किनारे रेल्वे ब्रिज के निकट निर्माणाधीन बगथपरा मार्ग एवं पहाड़ी दुर्गम पहुंच विहीन छपरापारा (मोहली ग्राम) मार्ग के प्रस्तावित एलाइन्मेंट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं विभागीय अमले को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा प्रस्तावित वृहद पुल के स्थान का भी निरीक्षण किया गया। प्रमुख अभियंता ने संधारण अंतर्गत सड़कों मेें हो रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं कार्यो में सुधार हेतु निर्देश दिये।

Leave a Reply

Next Post

हसदेव में सरकार आदिवासियों पर अत्याचार कर रही: दीपक बैज

शेयर करेपीसीसी अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के नेता हसदेव जायेंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हसदेव में भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। आदिवासियों को उनके जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप