नई जनगणना करवाए सरकार, ओबीसी जातियों की आबादी का आंकड़ा भी दे : कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 जून 2024। कांग्रेस ने सोमवार को नई जनगणना कराने और इसमें जाति आधारित आंकड़े देने की मांग दोहराते हुए कहा कि ऐसा करने से संविधान में निहित सामाजिक न्याय को सही अर्थ मिलेगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि नई जनगणना में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के रूप में वर्गीकृत समुदायों की जनसंख्या पर भी डेटा दिया जाना चाहिए।

14 करोड़ भारतीय, PM गरीब कल्याण अन्न योजना से वंचित
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केंद्र सरकार हर 10 साल में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आवश्यक देशव्यापी जनगणना करवाती है। पिछले रिकॉर्ड के हिसाब से जनगणना 2021 में होनी थी। लेकिन नरेन्द्र मोदी ने इसे अब तक नहीं करवाया है।” उन्होंने दावा किया कि 2021 में जनगणना न होने का एक दुष्परिणाम यह है कि कम से कम 14 करोड़ भारतीय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

PM जनगणना के बारे में देश को बताए
कांग्रेस नेता का कहना था, ‘‘एक तिहाई प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द देश को बताना होगा कि नई जनगणना कब कराई जाएगी। 1951 से दशकीय जनगणना ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या पर डेटा दिया है। नई जनगणना में ओबीसी के रूप में वर्गीकृत समुदायों की जनसंख्या पर भी डेटा दिया जाना चाहिए। रमेश ने कहा कि ऐसा होने से हमारे गणतंत्र के संविधान में निहित सामाजिक न्याय को सही अर्थ मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान को हाल ही में देश के लोगों ने नरेन्द्र मोदी, उनके चीयरलीडर्स और उनके लिए ढोल पीटने वालों के हमलों से बचाया है।

Leave a Reply

Next Post

'मराठा हितों का विरोध करने का परिणाम विधानसभा चुनाव में मिलेगा', जरांगे की कांग्रेस को चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जून 2024। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस मराठा समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है और इसके परिणाम उसे इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे। जालना के अंतरवाली सारथी गांव […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा