वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, जंगल में नर हाथी की मौत मामले में दो और गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर-रामानुजगंज 03 जनवरी 2025। बलरामपुर-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव बीते माह 19 दिसंबर को मिला था। इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। जबकि दो और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को इस मामले में वन विभाग को सफलता मिली है।

वन विभाग ने गुरुवार को गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा (36) और बालदेव सिंह (48) को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51 और 52 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया। वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि यदि वन्य प्राणियों की अवैध शिकार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई कर वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाया जा सकें।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी, मलगांव पंचायत की विलोपन रद्द करने की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 03 जनवरी 2025। ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने कोयला खनन के लिए अर्जित ग्रामो मलगांव, अमगांव और सुवाभोड़ी के विलोपन की कार्रवाई की निंदा करते हुए विलोपन को रद्द करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने पंचायत चुनाव के ठीक […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट