अयोध्या में भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 30 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 05 अप्रैल 2022। अयोध्या- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल है। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे।

अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हैं। इनमें से करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्रियों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों में पंचम राय, प्रवीण कुमार, अंशिका, ऋषि गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अनीता, तारा देवी, ओम कुमार और बीसू शामिल है । घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने घटनास्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस हाईकमान ने साध लिया मध्य प्रदेश का संकट? कमलनाथ ही होंगे 2023 में पार्टी के 'नाथ'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 05 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आशंकाओं के बादल छंट गए हैं। पार्टी नेताओं ने एक बार फिर कमलनाथ में अपना भरोसा जताया है। इसके साथ ही तय हो गया है कि मध्य प्रदेश में 2023 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण